इस कंपनी की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, लपक लिया ऑफर तो होगा 1 लाख का फायदा

क्या आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। मई के महीने में गर्मी को और बढ़ाते हुए होंडा इंडिया ने अपनी कुछ कारों पर डिस्काउंट की घोषणा की है। साथ ही कंपनी जल्द अपनी सेडान कार अमेज की नई जनरेशन को मार्केट में पेश करने वाली है।

Discount On Honda Cars: जापानी कार निर्माता होंडा ने मई के महीने में पड़ रही गर्मी को और बढ़ा दिया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी कारों पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। बिक्री के लिए भारतीय कार मार्केट में होंडा की सिटी, अमेज और एलिवेट जैसी कारें ही मौजूद है। इस वक्त सबसे अच्छे ऑफर्स होंडा की सिटी कार पर मिल रहे हैं। दूसरी तरफ होंडा एलिवेट पर आपको सबसे कम ऑफर्स देखने को मिलते हैं। आइये आपको बताते हैं कि होंडा की किस कार पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता है?

Discount On Cars

ये कंपनी अपनी कारों पर दे रही है बंपर डिस्काउंट

होंडा सिटी पर डिस्काउंट

होंडा सिटी की 5th जनरेशन पर आपको 1,14,500 रुपये के बेनेफिट मिलते हैं। होंडा सिटी के ZX वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है और शोरूम से कार की एक्सेसरीज खरीदने पर 26,947 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और कार एक्सचेंज करवाने पर आपको 25,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलता है। होंडा 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या फिर 21,396 रुपये की एक्सेसरीज के साथ-साथ 20,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है।

End of Feed