Honda Activa Price Hike: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्टिवा और एक्टिवा 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय मार्केट में इस स्कूटर को खूब पसंद किया जाता है और मिडिल क्लास फैमिली की ये शान की सवारी है। कंपनी ने जहां एक्टिवा की कीमत 811 रुपये बढ़ा दी है, वहीं एक्टिवा 125 की कीमत में 1,177 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत में बदलाव के अलावा होंडा टू-व्हीलर्स ने एक्टिवा में कोई चेंज नहीं किया है।
अब नई एक्टिवा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 75,347 रुपये हो गई है जो 81,348 रुपये तक जाती है।
अब कितनी हुई शुरुआती कीमत?
अब नई एक्टिवा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 75,347 रुपये हो गई है जो 81,348 रुपये तक जाती है। एक्टिवा 125 की कीमत 78,920 रुपये से 86,093 रुपये तक रखी गई है। होंडा ने एक्टिवा 125 एच-स्मार्ट की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है और ये अब भी 88,093 रुपये एक्सशोरूम है। हाल में कंपनी ने अपने स्कूटर के नाम से 6जी टैग हटा लिया है और अब इस स्कूटर को सिर्फ एक्टिवा नाम से जाना जाएगा।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
होंडा एक्टिवा के साथ 109 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7.73 बीएचपी ताकत और 8.90 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। होंडा एक्टिवा 125 के साथ 124 सीसी का इंजन मिला है जो 8.19 बीएचपी ताकत और 10.4 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। भारत में इन दोनों का मुकाबला टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो, यामाहा रे जेडआर और हीरो प्लेजर के साथ डेस्टिनी से होने वाला है।
