Honda Elevate SUV पर मिला जोरदार डिस्काउंट, सस्ते में खरीद का सुनहरा मौका

Honda Elevate Discount: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी ज्यादातर कारों पर जोरदार डिस्काउंट मई 2024 में उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने एलिवेट एसयूवी पर भी 55,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है, इसके अलावा सिटी, अमेज और सिटी हाइब्रिड पर भी इस महीने जोरदार छूट मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एलिवेट SUV पर जोरदार डिस्काउंट
  • 55,000 रुपये तक उठा सकते हैं फायदा
  • सिटी, अमेज, सिटी हाइब्रिड पर भी छूट

Honda Elevate Discount: होंडा एलिवेट भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है और इसकी बिक्री में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। कंपनी ने इस बिक्री में और बढ़ोतरी करने के लिए मई 2024 में एलिवेट पर 55,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने एलिवेट के वी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपये डिस्काउंट दिया है, वहीं बाकी सभी वेरिएंट 45,000 रुपये छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा टॉप मॉडल वीएक्स पर भी कंपनी ने सिर्फ 25,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। होंडा ने सिटी पर 1.15 लाख तक, अमेज पर 96,000 रुपये तक और सिटी हाइब्रिड पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं।

Honda Elevate Discount

कंपनी ने एलिवेट के वी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपये डिस्काउंट दिया है।

कितना दमदार है इंजन

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है जो वीटीसी के साथ आता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा। होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.58 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 16.20 लाख रुपये तक जाती है।

End of Feed