इंतजार खत्म! भारतीय बाजार में हुई Honda की इस सुपरबाइक की वापसी, जानें कीमत

Honda CBR1000RR-R Fireblade SP Launched in India: Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के साथ 999cc का इंजन दिया गया है जिसके साथ लिक्विड कूलिंग भी है। यह एक 4 इंजन बाइक है जिसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स है जो कि बाय-डायरेक्शनल क्लिक शिफ्टर के साथ आता है। इस सेटअप की मदद से यह बाइक 14,500rpm पर 217.5hp की और 12,500rpm पर 113Nm का टॉर्क पैदा करती है।

जापानी मोटरसाइकल मेकर Honda ने एक बार फिर से Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की भारत में वापसी कर दी है। Honda CBR1000RR-R Fireblade SP एक सुपरबाइक है जिसे 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप मॉडल को लेकर दावा है कि यह कंपनी की MotoGP लेवल की सुपरबाइक है।

Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के फीचर्स

Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के साथ 999cc का इंजन दिया गया है जिसके साथ लिक्विड कूलिंग भी है। यह एक 4 इंजन बाइक है जिसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स है जो कि बाय-डायरेक्शनल क्लिक शिफ्टर के साथ आता है। इस सेटअप की मदद से यह बाइक 14,500rpm पर 217.5hp की और 12,500rpm पर 113Nm का टॉर्क पैदा करती है।

End of Feed