Honda CB500 की बाजार में हुई एंट्री, जानें फीचर्स, वेरिएंट और कीमत से जुड़ी हर जानकारी

अगर आप एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी होंडा की तरफ से भारत में नई बाइक लॉन्च कर दी गई है। कंपनी की नई बाइक Honda CB500 है जिसमें कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने शुक्रवार को अपने 'मेड-इन-इंडिया' पोर्टफोलियो के तहत 10 नए टू-व्हीलर मॉडल पेश किए। इनमें 7 बिल्कुल नए मॉडल और 3 नए रंगों के साथ अपडेटेड मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए वाहनों का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करना है। इस नए पोर्टफोलियो में क्रूजर, एडवेंचर टूरर, रोडस्टर, लाइफस्टाइल बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्स-फ्यूल वाहन जैसे कई सेगमेंट शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इन मॉडल्स का भारत में अधिक प्रोडक्शन होने से रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और होंडा की आधुनिक तकनीक ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचेगी।

honda

इस नई बाइक में आपको तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Times Drive)

नए लाइनअप में Honda ADV 160, Honda CB500, Honda CB350 रेंज, Honda Rebel 300, Honda Rebel 500, Honda XR300L, Honda XR300 Rally और Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

End of Feed