Hero Mistro Xoom: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प 30 जनवरी 2023 को नया हीरो माइस्ट्रो जूम स्कूटर लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर नए स्कूटर का टीजर भी जारी कर दिया है. टीज की गई फोटोज के आधार पर कहा जा सकता है कि नई हीरो माइस्ट्रो जूम का अगला हिस्सा दूसरी डिजाइन का है और यहां एक्स शेप का एलईडी हेडलाइट मिला है जो स्कूटर के अगले एप्रन पर लगाया गया है. माना जा रहा है कि नई माइस्ट्रो जूम को दोबारा डिजाइन की हुई बॉडी लाइन दी जाएंगी, वहीं इसके पिछले हिस्से में एलईडी टेललाइट मिलेगा.
प्रतीकात्मक फोटो
मिलेंगे हाइटेक फीचर्स!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई माइस्ट्रो जूम के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील्स और अगले पहिये में डिस्क ब्रेक मिल सकता है. इसके किफायती वेरिएंट में ड्रम ब्रेक और स्टील व्हील्स मिलने वाले हैं. स्कूटर की सीट के नीचे 12 वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट दिया गया है, वहीं इसके अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. हीरो माइस्ट्रो जूम डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा. अनुमान है कि इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलेगा.
कितना दमदार होगा इंजन
नई हीरो माइस्ट्रो जूम के साथ 110 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो आई3एस फ्यूल-सेविंग स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ आता है. ये इंजन 8 एचपी ताकत और 8.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो हीरो माइस्ट्रो जूम स्कूटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 72,000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है. भारतीय मार्केट में नए स्कूटर का मुकाबला जोरदार होगा और ये होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर जैसे खिलाड़ियों से टक्कर लेगी.
