हीरो मोटो लाएगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मौजूदा मॉडल से होंगे सस्ते

Hero Moto to launch new electric Scooter : हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल अपनी ‘विडा’ शृंखला के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल की बिक्री करती है। इनकी कीमत एक लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए मौजूदा रेंज से नीचे नए मॉडल पेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Hero Moto to launch new electric Scooter : दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प बड़े ग्राहक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खंड में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल अपनी ‘विडा’ शृंखला के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल की बिक्री करती है। इनकी कीमत एक लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए मौजूदा रेंज से नीचे नए मॉडल पेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Hero Vida V1 Electric Scooter

कब आएंगे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कारोबार अधिकारी (उभरता परिवहन क्षेत्र) स्वदेश श्रीवास्तव ने विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान मझोले एवं व्यापक बाजार खंड में उत्पाद उतारे जाएंगे।

End of Feed