Harley-Davidson X440 हुई महंगी! 5000 रुपये तक बढ़ गए दाम

Harley-Davidson ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी सबसे सस्ती बाइक X440 रेंज की कीमतें बढ़ा दी हैं।

Harley-Davidson की भारत में सबसे किफायती मोटरसाइकिल X440 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपको कुछ निराश कर सकती है। कंपनी ने इस पॉपुलर रोडस्टर बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिसके बाद अब ग्राहकों को X440 खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी होगी।

Harley Davidson X440

Harley Davidson X440 (Photo: Harley Davidson)

क्यों पसंद की जाती है ये बाइक

Harley-Davidson X440 को Hero MotoCorp और Harley-Davidson की साझेदारी के तहत भारतीय बाजार में पेश किया गया था। लॉन्च के बाद से यह बाइक अपने दमदार लुक, प्रीमियम ब्रांड वैल्यू और मजबूत परफॉर्मेंस की वजह से काफी लोकप्रिय रही है। अब कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की है।

End of Feed