Guinness World Record most expensive Car number plate: मर्सिडीज, ऑडी जैसी कई लग्जरी कार कंपनियों के बारे में सुना होगा, जिनकी कीमतें करोड़ों में होती है। पर क्या आपने कार की नंबर प्लेट के बारे में सुना है जिसकी कीमत करोड़ों में है। नहीं सुना तो आज उसी के बारे में बता रहे हैं। दरअसल VIP कार नंबर प्लेट 'P 7' की 'मोस्ट नोबल नंबर्स' चैरिटी नीलामी में रिकॉर्ड 55 मिलियन दिरहम (लगभग 122.6 करोड़ रुपये) की बिक्री हुई है। जिससे ये दुनिया में सबसे महंगी नंबर प्लेट के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसे खरीदने वाले शख्स की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Guinness World Record Car number plate P7 Most Expensive in World: नीलामी के दौरान की तस्वीर।
'P 7' नंबर बोली
कार की नंबर प्लेट 'P 7' नंबर बोली में सबसे ज्यादा लगी, क्योंकि लोग 2008 में रिकॉर्ड सेट को तोड़ना चाहते थे, जब अबू धाबी की कार नंबर 1 प्लेट 52.2 मिलियन दिरहम (करीब 116.3 करोड़ रुपये) में बिकी थी। नंबर प्लेट की बोली 15 मिलियन दिरहम से शुरू हुईं, जिसमें टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव ने भी बोली लगाने में भाग लिया।
गरीबों के खाने की व्यवस्था में उपयोग होगा पैसा
नीलामी में मिली आय '1 बिलियन मील एंडोमेंट' कैंपेन को सपोर्ट करने में इस्तेमाल की जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य रमजान के लिए फूड कोष बनाना है। यह अभियान यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने वैश्विक भूख से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था। नीलामी का आयोजन अमीरात नीलामी से मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स के सहयोग से किया गया था।
नीलामी में कई नंबर प्लेट हुईं शामिल
इस नीलामी का हिस्सा कई नंबर प्लेट रहीं, जिनमें AA19, AA22, AA80, O71, X36, W78, H31, Z37, J57 और N41 जैसे 10 नंबर बिके जि दो-अंकीय नंबर शामिल थे। अन्य विशेष नंबर प्लेट्स में Y900, Q22222 और Y6666 शामिल थे। AA19 को 4.9 मिलियन दिरहम में बेचा गया, जबकि O71 को 150 मिलियन दिरहम और Q22222 को 975,000 दिरहम में नीलाम किया गया।
