New Ford Endeavour SUV: 3 साल पहले फोर्ड ने भारतीय मार्केट में काम बंद कर दिया था, इसकी वजह खराब डिमांड थी। अब देश के वाहन मार्केट को टॉप गियर में देख कंपनी का मन फिर ललचा गया है। फोर्ड मोटर कंपनी ने तमिलनाडु में प्रोडक्शन प्लांट खोलने की घोषणा के साथ भारतीय मार्केट में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। फोर्ड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वार्तालाप के बाद राज्य सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट भेजा है। पहले जानकारी मिली थी कि कंपनी फिलहाल सिर्फ निर्यात के उद्देश्य से उत्पादन प्लांट खोलने वाली है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोर्ड एंडेवर को एवरेस्ट के नाम से भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
फोर्ड एंडेवर को एवरेस्ट के नाम से भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
भारत में करेगी वापसी!
फोर्ड ने 2021 में घरेलू उत्पादन रोक कर दिया था, इसके बाद 2022 में कंपनी ने भारत से गाड़ियों का निर्यात भी बंद कर दिया था। फोर्ड की भारत में एंट्री से पहले नई जनरेशन एंडेवर (एवरेस्ट) कुछ समय पहले ही देखा गया था। ये विदेशी मार्केट में फोर्ड एवरेस्ट नाम से बेची जाती है। कंपनी का एक धाकड़ पिकअप ट्रक भी साथ में नजर आया था जो देश में लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन फोर्ड की और भी कई कारें भारत में लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
कितनी दमदार है एवरेस्ट
फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के साथ कंपनी 2.0-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। एसयूवी का टर्बो इंजन 168 बीएचपी ताकत बनाता है, वहीं बाइ-टर्बो इंजन दमदार है और 208 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। टर्बो डीजल इंजन वेरिएंट के साथ आपको 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने वाला है, वहीं बाइ-टर्बो डीजल वेरिएंट 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसके अलावा 3.0-लीटर वी6 डीजल इंजन भी एसयूवी को मिल सकता है। कुल मिलाकर देश में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में फॉर्च्यूनर को टेंशन देने उसका सबसे बड़ा मुकाबला लौट रहा है।
