फूड व्लॉगर करण दुआ ने खरीदी रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650, लुक और स्टाइल जोरदार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 28, 2024, 01:21 PM IST

Karan Dua Royal Enfield Shotgun 650: मशहूर फूड व्लॉगर करण दुआ ने रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 खरीदी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है। लुक और स्टाइल में मामले में ये दमदार मोटरसाइकिल है और इसका इंजन भी दमदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • करण दुआ ने खरीदी रॉयल एनफील्ड
  • शॉटगन 650 वेरिएंट है बहुत जोरदार
  • 3.59 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Karan Dua Royal Enfield Shotgun 650: फूड व्लॉगिंग के मशहूर नाम करण दुआ हमेशा अनोखे और लजीज व्यंजन खाते नजर आते हैं। इनका इंस्टाग्राम इन्हीं सब वीडियो से पटा पड़ा है, लेकिन हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो खाने से अलग उनकी नई बाइक का है। करण दुआ ने हाल में अपने लिए रॉयल एनफील्ड की नई शॉटगन 650 खरीदी है। करण ने ये दमदार मोटरसा इकिल स्टेंसिल व्हाइट रंग में खरीदी है जो दिखने में काफी खूबसूरत है। अब अपने अलग-अलग दुकानों पर खाना खाने के व्लॉग्स बनाने करण इसी मोटरसाइकिल से पहुंचेंगे।

Food Vlogger Karan Dua Brings Home New Royal Enfield Shotgun 650

रण ुआ ाल ें पने िए ॉयल नफील्ड ॉटगन 650 रीदी

कुछ समय पहले लॉन्च

रॉयल एनफील्ड ने कुछ दिन पहले ही नई और दमदार शॉटगन 650 मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इस नई मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 3.73 लाख रुपये तक जाती है। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 को तीन वेरिएंट्स — कस्टम शेड, कस्टम प्रो और कस्टम स्पेशल में लॉन्च किया गया है। बॉबर स्टाइल की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में तगड़ी है और इसे ओल्ड स्कूल लुक देने में बहुत से पुर्जों का योगदान है। इनमें गोल हेडलाइट, बुलेट स्टाइल के टर्न इंडिकेटर्स, दो साइलेंसर और सिंगल पीस सीट शामिल हैं।

End of Feed