कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन में कब तब आएगी Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक, हो चुकी शोकेस

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 18, 2024, 07:16 PM IST

Royal Enfield ने पिछले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Him-E से पर्दा हटाया था। उस समय ये कॉन्सेप्ट मॉडल नजर आ रहा था जिसका प्रोडक्शन शुरू होने में अभी समय लगने वाला है। जानें इसके बारे में सब कुछ।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक
  • पिछले साल शोकेस हुई थी हिम-ई
  • फिलहाल कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया

Royal Enfield First Electric Bike: रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल ईआईसीएमए शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की जिसका नाम हिम-ई रखा गया है। इसी कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसे आगे कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा। इस बाइक को जल्द से जल्द मार्केट में लाने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में करीब 100 डिजाइनर्स और इंजीनियर्स को काम पर लगा दिया है, खासतौर पर हिम-ई के लिए।

Royal Enfield First Electric Bike Him E

कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की जिसका नाम हिम-ई रखा गया है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी मिल है कि शहरी इलाकों के हिसाब से इसे डिजाइन किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड हिम-ई का भार लगभग 200 किग्रा होगा और इसके हब पर इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगी होगी। इससे भार का अनुपात समान नहीं रखा जा सकता। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल चार्ज में 200-250 किमी तक रेंज देने वाली है और इसका उत्पादन पूरी तरह से घरेलू होगा।

End of Feed