FADA: नवरात्रि में खूब हुई गाड़ियों की खरीदारी, वाहनों की खुदरा बिक्री 35% बढ़ी

नवरात्रि के दौरान यात्री वाहन की कुल खुदरा बिक्री 2,17,744 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि अवधि में यह 1,61,443 इकाई रही थी। ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 64,785 इकाई हो गई। नवरात्रि के दौरान इसकी खुदरा बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 21,604 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 18,203 इकाई थी।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल नौ दिन की नवरात्र अवधि में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ी जिससे पिछले महीने कुल पंजीकरण में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन डीलर के संगठन फाडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, सितंबर महीने के पहले 21 दिन में बिक्री धीमी रही और 22 सितंबर को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें लागू होने के बाद इसमें तेजी आई। नवरात्रि के दौरान यात्री वाहन की कुल खुदरा बिक्री 2,17,744 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि अवधि में यह 1,61,443 इकाई रही थी।

vehicle purchases surge during navratri

vehicle purchases surge during navratri says FADA/Photo-AI

पीटीआई/भाषा के मुताबिक वाहन डीलर के संगठन ने बताया कि उच्च बिक्री के कारण सितंबर में यात्री वाहन खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 2,82,945 इकाई से छह प्रतिशत बढ़कर 2,99,369 इकाई हो गई। 22 सितंबर के बाद नई जीएसटी दर लागू होने के बाद कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रहे ग्राहकों ने महीने के पहले हिस्से में खरीदारी नहीं की।

End of Feed