EV Rivian layoffs: ईवी निर्माता रिवियन में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, डेढ़ साल में तीसरी बार कटौती

EV Rivian layoffs: कंपनी को 2023 की चौथी तिमाही में 1.5 बिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो कि 2022 की समान तिमाही में दर्ज 1.72 बिलियन डॉलर के नुकसान से थोड़ा कम है।

EV Rivian layoffs: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता रिवियन ने लागत में कटौती के लिए लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 की चौथी तिमाही की आय कॉल में नवीनतम कटौती की घोषणा की।चौथी तिमाही की रिपोर्ट से पता चला है कि 2022 की तुलना में 2023 में दोगुने ईवी का उत्पादन और वितरण करने के बावजूद, कंपनी को अभी भी वर्ष के लिए 5.4 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है।इसके अलावा, वर्ष 2024 के लिए, रिवियन को लगभग उतनी ही संख्या में वाहनों का उत्पादन करने का अनुमान है। लगभग 57 हजार वाहन। उसने 2023 में भी इतने ही वाहन का उत्पादन किया था।

rivian layoff

तीसरी बार छंटनी

क्यों की कटौती

रिवियन के संस्थापक और सीईओ आरजे स्कारिंगे ने कहा कि हम कारोबार में लागत दक्षता बढ़ाने, सकारात्मक मार्जिन हासिल करने और अपने दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।2023 की चौथी तिमाही में रिवियन का कुल कमाई 1,315 मिलियन डॉलर थी, जो 13,972 वाहनों की डिलीवरी से मिला। 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए, कुल कमाई 4,434 मिलियन डॉलर थी, जो 50,122 वाहनों की डिलीवरी के बदले हासिल हुआ।इसने चौथी तिमाही में 1.5 बिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो कि 2022 की समान तिमाही में दर्ज 1.72 बिलियन डॉलर के नुकसान से थोड़ा कम है।

End of Feed