EV में इस्तेमाल होने वाली 'Lithium-ion Battery' की लाइफ कितनी होती है, इसे बदलने में कितना आएगा खर्च?

EV Battery Replacement: इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ती लोकप्रियता के बीच अगर आप एक नई ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

EV Battery Replacement: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग EV खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि, ईवी खरीदने से पहले ग्राहकों के मन में इसकी बैटरी से जुड़ी चिंता बनी रहती है। चिंता यही कि बैटरी लाइफ कितनी होगी और इसपर भविष्य में कितना खर्च आ सकता है। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित होगी। इस आर्टिकल में आपको ईवी की बैटरी को लेकर ही सारी जानकारी दे रहे हैं-

EV Battery Replacement

कितने साल चलती है ईवी की बैटरी (Photo: iStock)

EV की बैटरी कितने साल चलती है?

ईवी बैटरी (Photo: iStock)

अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल में लिथियम-आयन बैटरी (Lithium-Ion Battery) का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारों की मानें तो आधुनिक EV बैटरियां आमतौर पर 8 से 10 साल या लगभग 1.6 लाख से 2 लाख किलोमीटर तक चल सकती हैं। कई वाहन निर्माता भी बैटरी पर 8 साल तक की वारंटी देते हैं।

बैटरी खराब होने का कैसे पता चलेगा?

कई लोग मान लेते हैं कि 8-10 साल बाद बैटरी अचानक काम करना बंद कर देती है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे कम होती है, जिसे डिग्रेडेशन कहा जाता है। उदाहरण के लिए, 8 साल बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बनाए रख सकती है। इसका मतलब है कि गाड़ी चलती रहेगी, लेकिन उसकी रेंज कुछ कम हो सकती है।

End of Feed