नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को मिली 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग, भारत में जल्द लॉन्च होगी SUV

New Renault Duster Safety Rating: रेनॉ ने मार्च 2024 में नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटाया है जिसका हाल में यूरो एनकैप ने क्रैश टेस्ट करके देखा है। भारत में भी लॉन्च होने वाली इस कार को सेफ्टी के लिए 3 स्टार रेटिंग दी गई है, वयस्कों से ज्यादा ये बच्चों के लिए सेफ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ डस्टर को 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग
  • EURO NCAP ने किया क्रैश टेस्ट
  • भारत में भी लॉन्च होगी ये एसयूवी

New Renault Duster Safety Rating: रेनॉ ने मार्च 2024 में ही नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटाया है। इसे भारत में भी जल्द लॉन्च किया जाने वाला है जो संभवतः 2025 की शुरुआत या मध्य तक होगा। हाल में यूरो एनकैप ने इसका क्रैश टेस्ट करके देखा है और इसे 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। नई पीढ़ी की रेनॉ डस्टर लुक, स्टाइल और डिजाइन के मामले में जोरदार है, पिछली जनरेशन की तुलना में ये बिल्कुल बदल गई है। यहां एसयूवी के साथ नया इंजन और तकनीक भी मिलने वाली है जो इसे पूरी तरह नई कार बनाते हैं। उम्मीद पर खरा उतरते हुए रेनॉ की नई जनरेशन डस्टर का केबिन फीचर्स से लोडेड है।

New Generation Renault Duster EURO NCAP Safety Rating

रेनॉ डस्टर की नई जनरेशन को विदेशी मार्केट में डासिया डस्टर के नाम से बेचा जाता है

कितनी सेफ है नई डस्टर

रेनॉ डस्टर की नई जनरेशन को विदेशी मार्केट में डासिया डस्टर के नाम से बेचा जाता है। वयस्कों की सुरक्षा पर नजर डालें तो इस एसयूवी को 40 में से 28.2 अंक मिले हैं जो कुल 70 प्रतिशत होते हैं। बच्चों के लिए नई रेनॉ डस्टर ज्यादा सेफ है जिसके लिए क्रैश टेस्ट में इसे 49 में से 41.6 पॉइंट मिले हैं, ये कुल 84 प्रतिशत स्कोर है। यूरो एनकैप ने इस एसयूवी को और भी कई टेस्ट से गुजारा है जिसके बाद इसकी कुल सेफ्टी रेटिंग 3-स्टार बनी है।

End of Feed