Electric Two-Wheeler Subsidy: भारत सरकार बहुत जल्द इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली फेम-2 सब्सिडी को घटाने वाली है। इसके घटते ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत में इजाफा होना तय है, अभी से बहुत सारे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने अपने इलेक्ट्रिक दो-पहिया के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता भी टू-व्हीलर्स की कीमत बढ़ाएंगे। 1 जून से सरकार फेम-2 सब्सिडी कम करने वाली है जो बहुत नजदीक है। यहां अब तक इलेक्ट्रि्रक टू-व्हीलर की बैटरी क्षमता के हिसाब से प्रति किलोवाट-आर 10,000 रुपये की राहत दी जा रही थी।
1 जून से सरकार फेम-2 सब्सिडी कम करने वाली है जो बहुत नजदीक है।
खत्म भी हो सकती है सब्सिडी?
सूत्रों की मानें तो भारत सरकार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने वाली है। इसी के चलते वाहन निर्माताओं ने सरकार से संपर्क किया है और उन्हें इस सब्सिडी को जारी रखने का सुझाव दिया है। हालांकि इसे लेकर अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि हाल में कथित रूप से सरकार को बड़े वाहन निर्माताओं की मीटिंग हुई है, इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनियों को बीएस7 ईंधन नियमों की तैयारी के संकेत दे दिए हैं।
कितनी घटेगी इनकी सब्सिडी?
पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली सब्सिडी को 40 प्रतिशत से घटाकर सरकार 15 प्रतिशत करने का प्लान बना रही है। ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी दी जा सके, इसीलिए भारत सरकार को ये प्रपोजल भेजा गया है। सरकार को ये सिफारिश मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने भेजी है, जिसपर मंत्रालय के एक हाई लेवल पैनल फैसला लेगा। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों की मानें तो ईवी टू-व्हीलर निर्माताओं की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है, ऐसे में बची हुई सब्सिडी की रकम का इस्तेमाल अन्य वाहनों को लाभ देने में किया जाएगा।
बढ़ेगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत
अधिकारियों ने आगे बताया कि जिन तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी इस्तेमाल नहीं की गई है, उन्हें भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए यूज किया जाएगा। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में इजाफा होगा। लेकिन इससे ज्यादा ईवी ग्राहकों को सब्सिडी का फायदा मिल सकेगा। केंद्र सरकार फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों पर फेम इंडिया स्कीम के तहत 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है।
कितनी बढ़ेगी सब्सिडी की कुल रकम
सरकार के आला अधिकारी ने बताया कि फेम 2 स्कीम के तहत जहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर अभी 1,000 करोड़ की सब्सिडी अलॉट की गई है, उसे बढ़ाकर सरकार 3,500 करोड़ करने वाली है। ये तब संभव होगा जब प्रति यूनिट सब्सिडी गिरा दी जाए और ज्यादातर ईवी निर्माताओं को सब्सिडी के दायरे में लेकर आएं। इस मामले में फेम इंडिया की प्रोग्राम एंड सेंक्शनिंग कमेटी को सिफारिश भेजी जाएगी। इसके बाद यही कमेटी इस मामले पर अंतिम फैसला लेने वाली है।
