जल्द भारत में वापसी करने वाली है लूना, इस बार इलेक्ट्रिक अवतार में की जाएगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 7, 2023, 05:40 PM IST

Kinetic Group भारतीय मार्केट में जल्द Luna Electric लॉन्च करने वाली है जिसका डिजाइन पेटेंट हाल में इंटरनेट पर लीक हो गया है। इससे ये साफ होता है कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में लूना इलेक्ट्रिक लॉन्च कर देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में वापस आ रही है लूना
  • इलेक्ट्रिक अवतार में होगी पेश
  • डिजाइन पेटेंट का हुआ खुलासा

Kinetic Luna To Make Comeback: काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ऐलान किया है कि कंपनी ने ई-लूना के चेसी और बाकी पुर्जों का उत्पादन शुरू कर दिया है। हाल में इस ई-लूना का पेटेंट डिजाइन इंटरनेट पर सामने आया है जिससे साफ होता है कि बहुत जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा। लूना मोपेड एक समय भारत के मिडिल क्लास तबके की शान हुआ करती थी और कंपनी अब इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द इसकी वापसी करने वाली है। करीब एक साल पहले काइनेटिक ग्रुप ने नया प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की थी।

Kinetic Luna Electric Soon To Launch In India

ई-लूना का पेटेंट डिजाइन इंटरनेट पर सामने आया है जिससे साफ होता है कि बहुत जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा

End of Feed