ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! लाइसेंस रिन्यूअल के लिए देना पड़ सकता है Driving Test

अब बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने से पहले एक बार फिर ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत पड़ सकती है।

देश में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ऐसे प्रस्तावों पर काम कर रहा है, जिनके तहत बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) रिन्यू करवाने से पहले दोबारा ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test) देना पड़ सकता है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और मृतकों के परिजनों को अंतिम फैसले से पहले अंतरिम मुआवजा देने की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।

Driving License

ड्राइविंग लाइसेंस (AI Generated Image)

दोबारा देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट

प्रस्ताव के अनुसार, जिन वाहन चालकों के नाम पर ट्रैफिक चालान का लंबा रिकॉर्ड होगा और जिन्होंने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया होगा, उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाते समय अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य किया जा सकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सुरक्षित तरीके से गाड़ी चला सके। सरकार का मानना है कि इससे लापरवाही से की जाने वाली ड्राइविंग पर अंकुश लगेगा और सड़क हादसों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी।

End of Feed