दिवाली ऑफर! Dzire, Fronx, Swift, WagonR, Ertiga और अन्य मॉडल पर ₹1.8 लाख तक मिल रही छूट, पढ़ें पूरी डिटेल

​​Ignis पर AMT मॉडल के लिए ₹75,000 और मैनुअल के लिए ₹70,000, Jimny Alpha ट्रिम पर ₹70,000 का फ्लैट डिस्काउंट, Ciaz Sedan (जो अब बंद हो चुकी है) पर ₹45,000 और XL6 पर पेट्रोल वेरिएंट में ₹25,000, जबकि CNG वेरिएंट में ₹35,000 तक की छूट उपलब्ध है।

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने दिवाली 2025 के मौके पर अपनी पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी अपने Arena और Nexa डीलरशिप नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को 1.8 लाख रुपये तक के फायदों का मौका दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और रूरल व इंस्टीट्यूशनल कस्टमर्स के लिए विशेष लाभ शामिल हैं।

Maruti Suzuki diwali offer

Maruti Suzuki diwali offer/Photo- Maruti

Arena मॉडल्स पर ऑफर

Alto K10 और S-Presso जैसी एंट्री-लेवल हैचबैक कारों पर कुल ₹55,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, WagonR और Celerio के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर भी समान लाभ दिए जा रहे हैं। Swift के सभी वेरिएंट्स (मैनुअल, AMT और CNG) पर ₹43,750 तक, Dzire पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर और Brezza SUV पर ₹35,000 तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। Ertiga MPV के पेट्रोल व CNG मॉडल्स पर कंपनी ₹25,000 तक की बचत का मौका दे रही है।

End of Feed