Maruti Grand Vitara And Fronx Discount: मारुती सुजुकी को भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी माना जाता है। अब हाल ही में कंपनी अपनी दो सबसे पसंदीदा कारों, ग्रैंड विटारा और फ्रॉन्क्स पर डिस्काउंट दे रही है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अपनी इन कारों पर कंपनी 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी मार्च में नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे थे तो यह आपके लिए अच्छा मौक़ा हो सकता है। लेकिन ये डिस्काउंट इस पूरी डील का आधा हिस्सा है और बाकी आधा हिस्सा है कार का मॉडल। मारुती द्वारा मॉडल ईयर 2023 वाली ग्रैंड वितारा और फ्रॉन्क्स कारों पर 1 लाख तक की छूट दी जा रही है।
मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा और फ्रॉन्क्स पर मिल रहा है 1 लाख का डिस्काउंट
क्यों दी जा रही है छूट?माना जा रहा है कि साल 2023 के अंत में कंपनी ने डीलर्स को ज्यादा स्टॉक प्रदान करना शुरू कर दिया था। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया था ताकि फैक्ट्री में मौजूद कारों की इन्वेंटरी को क्लियर किया जा सके। लेकिन हुआ ये कि कंपनी ने जो स्टॉक भेजा वो ज्यादा हो गया और कारें इतनी बिकीं नहीं। इसकी वजह से कंपनी के पास 2023 मॉडल वाली कारों का कुछ स्टोक बाकी रह गया। अब इसी स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी 1 लाख तक का डिस्काउंट इन कारों पर दे रही है।
डिस्काउंट ही डिस्काउंटजहां एक तरफ डीलर्स मारुती की ग्रैंड विटारा और फ्रॉन्क्स पर डिस्काउंट दे रहे हैं, वहीं कुछ डीलर्स मारुती सुजुकी की सभी कारों पर डिस्काउंट प्रदान कर रहे हैं। डीलर्स मारुती सुजुकी की कारों पर 50 हजार तक का डिस्काउंट डे रहे हैं ताकि बिक्री को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही कुछ डीलर्स मारुती सुजुकी की इग्निस और सियाज मॉडल्स पर भी लगभग 1 लाख तक का डिस्काउंट प्रदान कर रहे हैं।
