अब ग्राहक चलाकर देख सकेंगे 2025 Honda Amaze, डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई सेडान

2025 Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने नई अमेज को 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव बहुत जल्द ले सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीलरशिप पहुंचने लगी 2025 अमेज
  • फुल पैसा वसूल है नई जनरेशन कार
  • 7.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत

2025 Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने नई जनरेशन अमेज कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च कर दी है। कंपनी ने 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। नई अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप नई फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो नई जनरेशन होंडा अमेज बहुत किफायती विकल्प है। इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

New Generation Honda Amaze

ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं

स्टाइल और डिजाइन तगड़ा

होंडा ने नई जनरेशन अमेज को जोरदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया है। इसके अगले हिस्से में नए हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल मिले हैं जो क्रोम फिनिश के साथ आते हैं। ये बहुत कुछ होंडा एलिवेट जैसे नजर आ रहे हैं। यहां नई ग्रिल, नए डुअल टोन 15-इंच के अलॉय व्हील्स और कई ऐसे पुर्जे दिए गए हैं जो इसके लुक को चार-चांद लगाते हैं।

End of Feed