इन 4 मिड-साइज SUVs में आ रहा है हाइब्रिड इंजन, माइलेज की टेंशन होगी खत्म

Upcoming hybrid SUVs India 2026-2027: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कार लॉन्च होने जा रही हैं। इसमें हुंडई क्रेटा से लेकर होंडा एलिवेट का नाम शामिल है।

Upcoming hybrid SUVs India 2026-2027: भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट तेजी से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों, बेहतर माइलेज की मांग और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के चलते ऑटो कंपनियां अब हाइब्रिड SUVs पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में कई पॉपुलर SUVs के हाइब्रिड वर्जन लॉन्च होने वाले हैं, जो ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण का विकल्प देंगे। इस लिस्ट में Hyundai Creta से लेकर Kia Seltos तक का नाम शामिल है-

Upcoming hybrid SUVs

Upcoming hybrid SUVs (Photo: hybri)

Hyundai Creta

Hyundai Motor Company अपनी आने वाली हाइब्रिड कारों के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिफाई करने की योजना बना रही है। नेक्स्ट जेन Hyundai Creta, जिसका कोडनेम SX3 है, Hyundai Crater कॉन्सेप्ट से प्रेरित डिजाइन के साथ आ सकती है। यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी होगी और इसका रोड प्रेजेंस भी ज्यादा दमदार होगा। साथ ही, इसमें नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है, जबकि मौजूदा 1.5L इंजन के साथ नया हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा जाएगा।

End of Feed