छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से बिक रही गाड़ियां, नवंबर 2024 तक दर्ज हो चुकी इतनी बढ़ोतरी

Chhattisgarh Vehicle Sales 2024: इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच केवल 11 महीनों में राज्य में 6.69 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। इस सफलता का श्रेय राज्य में लागू कल्याणकारी योजनाओं को जाता है, जो सीधे तौर पर आम जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 35 राज्यों में अव्वल छत्तीसगढ़
  • वाहन बिक्री में जोरदार उछाल
  • 18.57 प्रतिशत सालाना बढ़त

Chhattisgarh Vehicle Sales 2024: साल 2024 में 30 नवंबर तक बिके वाहनों की राज्य आधारित लिस्ट जारी हो गई है। छत्तीसगढ़ ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 18.57% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच केवल 11 महीनों में राज्य में 6.69 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। इस सफलता का श्रेय राज्य में लागू कल्याणकारी योजनाओं को जाता है, जो सीधे तौर पर आम जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विभिन्न हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान किया गया है, जिससे उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है।

Vehicles Sales In Chhattisgarh

इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच केवल 11 महीनों में राज्य में 6.69 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई।

किसे जाता है इसका क्रेडिट

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, और कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इन योजनाओं का असर न केवल जीवन स्तर सुधारने में हुआ है, बल्कि बाजार की गतिविधियों में भी तेजी आई है। छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष ऑटोमोबाइल बिक्री में कई बड़े राज्यों जैसे महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।

End of Feed