World’s Most Sold Cars: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में तो आपको पता ही होगा। लेकिन क्या आपको दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में पता है? पहली कमाल की बात तो यही है कि ये कार टोयोटा या फिर ह्यून्दे जैसी कार कंपनियों की नहीं है। लेकिन इससे भी ज्यादा कमाल की बात ये है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है और इसने जानी-मानी पेट्रोल और डीजल कारों को पछाड़ते हुए 2023 में सबसे ज्यादा बिक्री का स्तर प्राप्त किया है। ये कार किसी और कंपनी की नहीं बल्कि टेस्ला की मॉडल Y है और दुनिया भर में इस कार की कुल 12 लाख यूनिट्स बिकी हैं। इससे पहले टोयोटा की कोरोला कार दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होती थी। 2023 में दुनिया भर में टोयोटा कोरोला की कुल 10 लाख ही यूनिट्स बिकीं थी। इस तरह टेस्ला की मॉडल Y ने टोयोटा की कोरोला पछाड़ दिया और दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
ये है दुनिया की सबसे पसंदीदा कार, मिलते हैं ये दमदार
