गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेते समय इन गलतियों से बचें! सेल्समैन की बातों में आने से पहले खुद परखें Car

एक नई कार खरीदकर घर ला रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव को लेकर कुछ बातों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। यह समझ लें कि यही वह समय होता है जब आप समझ सकते हैं कि कार आपकी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से सही है या नहीं।

एक नई कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव लेना बेहद जरूरी माना जाता है। कई लोग केवल कार का डिजाइन, फीचर्स और शोरूम एक्सपीरियंस देखकर गाड़ी बुक कर देते हैं, लेकिन असल एक्सपीरियंस टेस्ट ड्राइव के दौरान ही पता चलता है। यही वह समय होता है जब बायर समझ सकता है कि कार उसकी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से सही है या नहीं। इसलिए टेस्ट ड्राइव के दौरान कुछ जरूरी चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

car test drive checklist

car test drive (Photo: iStock)

ड्राइविंग कंफर्ट पर दें ध्यान

सबसे पहले ड्राइविंग कंफर्ट पर ध्यान देना जरूरी है। कार चलाते समय सीट की पॉजिशनिंग, स्टीयरिंग पकड़ने में आराम और पेडल तक सही पहुंच होनी चाहिए। अगर ड्राइविंग पॉजिशन आरामदायक नहीं होगी, तो लंबी दूरी पर कार ड्राइविंग में परेशानी आ सकती है। इसलिए सीट एडजस्टमेंट और overall ergonomics को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।

End of Feed