अगस्त में Mahindra, Hyundai और Maruti की बिक्री में जबरदस्त उछाल! जानिए किस कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां

वाहन कंपनियों ने अगस्त महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जहां Maruti की अगस्त 2026 में कुल बिक्री 21% बढ़कर 2,19,220 यूनिट हो गई, वहीं, महिंद्रा की बिक्री में 42% का उछाल आया।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अगस्त 2026 का महीना काफी शानदार रहा। वाहन कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ज्यादातर कंपनियों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि Mahindra, Hyundai और Maruti और Tata Motors ने कितनी गाड़ियां बेचीं-

Car Sales

अगस्त में किस कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां? (AI Generated Image)

Mahindra की कुल बिक्री 42% बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अगस्त 2026 में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी की कुल बिक्री, जिसमें निर्यात भी शामिल है, पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 यूनिट हो गई। कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 59,257 यूनिट पहुंच गई। वहीं, निर्यात को मिलाकर कंपनी ने कुल 61,167 यूटिलिटी वाहन बेचे। इसके अलावा, घरेलू बाजार में महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 27,415 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है।

End of Feed