आ रही है दुनिया की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, 180 किलोमीटर की होगी रेंज

इस माइक्रो EV में 20 kWh BYD ब्लेड बैटरी पैक दिया जाएगा, जो WLTP रेंज में करीब 180 किलोमीटर की ड्राइविंग क्षमता प्रदान करेगा। इसमें DC फास्ट चार्जिंग की क्षमता 100 kW तक होने की उम्मीद है। यह BYD Atto 1 (30 kWh बैटरी) से भी तेज चार्ज होगी, जिसकी चार्जिंग स्पीड 65 kW तक है और रेंज 220 किमी (WLTP) बताई गई है।

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने अपने सबसे छोटे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का टीजर जारी किया है। यह नया मॉडल कंपनी का पहला “लाइट EV” होगा, जिसे जापान में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

BYD teases its smallest EV yet

BYD teases its smallest EV yet/photo-byd/x

छोटे आकार का हैचबैक डिजाइन

इस साल की शुरुआत में, इस छोटे हैचबैक मॉडल को चीन के कई टेस्टिंग सेंटर और पार्किंग स्थलों पर दाईं स्टीयरिंग (Right-hand drive) कॉन्फिगरेशन में देखा गया था। माना जा रहा था कि यह मॉडल जापानी बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है, क्योंकि इसका डिजाइन जापान की Kei कारों से काफी मिलता-जुलता है। BYD ने अपने जापान X अकाउंट पर इस मॉडल की एक डार्क टीजर इमेज साझा की है, जिसमें हेडलाइट और टेललाइट के हिस्से हल्के से दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया “BYD अपने पहले ‘लाइट EV’ का अनावरण करने जा रहा है। यह कैसी गाड़ी होगी? इंतजार कीजिए।”

End of Feed