इस कार की 31 मार्च से पहले बुकिंग कराने पर मिलेगा विदेश जाने का मौका, फुटबॉल मैच की टिकट भी फ्री

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2024, 08:27 PM IST

BYD Seal Garnered 200 Bookings: बिल्ड योर ड्रीम यानी बीवायडी ने कल ही भारत में अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसके लिए 200 बुकिंग हासिल कर ली हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीवायडी सील को मिली 200 बुकिंग्स
  • 41 लाख रुपये इसकी शुरुआती कीमत
  • 31 मार्च से पहले बुकिंग पर बड़ा लाभ

BYD Seal Garnered 200 Bookings: बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने कल ही अपनी तीसरी कार सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च की है। अब कंपनी ने इसके लिए 200 बुकिंग्स एक दिन में हासिल कर ली हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 53 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने ई6 एमपीवी और एट्टो 3 एसयूवी के बाद सील भारत में लॉन्च की है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 1.25 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। अगर आप 31 मार्च से पहले ये बुकिंग करते हैं तो कई फायदे भी मिलेंगे, इनमें होम चार्जर का फ्री इंस्टालेशन, 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स और 6 साल का रोडसाइड असिस्टेंस जैसे कई अन्य लाभ शामिल हैं।

BYD Seal 200 Bookings

कंपन इसक लि 200 बुकिंग् दि मे हासि है

तीन वेरिएंट्स में हुई लॉन्च

बीवायडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को तीन वेरिएंट्स - डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 41 लाख, 45.55 लाख और 53 लाख रुपये रखी गई है। सील ईवी के साथ दो बैटरी विकल्प मिले हैं - 61.44 किलोवाट-आर और 82.56 किलोवाट-आर। इनमें से कम दमदार बैटरी पैक को सिंगल मोटर दी गई है जो 204 एचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सिंगल चार्ज में ये 510 किमी तक रेंज देता है। दमदार बैटरी पैक 2-व्हील और 4-व्हील दोनों ड्राइव सिस्टम में आता है, ये 312 एचपी और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। डुअल मोटर में ये 530 एचपी और 670 एनएम पावर जनरेट करता है।

End of Feed