इस कार की बुकिंग भारत में शुरू, मुफ्त में यूरोप जाकर यूएफा मैच देखने का मौका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 29, 2024, 09:30 PM IST

BYD Seal Bookings Open: बीवायडी 5 अप्रैल 2024 को भारत में नई सील इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च करने वाली है, कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग कराने वालों को विदेश जाने का मौका मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीवायडी सील की बुकिंग भारत में शुरू
  • ग्राहकों को मिला विदेश जाने का मौका
  • 5 अप्रैल को लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक सेडान

BYD Seal Bookings Open: बीवायडी इंडिया ने 5 मार्च को लॉन्च से पहले अपनी नई सील इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार भारतीय मार्केट के लिए इस ईवी को शोकेस किया था, इसके अक्टूबर 2023 में ही लॉन्च करने का टार्गेट लेकर कंपनी चल रही थी। हालांकि अब इसकी बिक्री कुछ देरी से, लेकिन जल्द शुरू होने वाली है। ये कंपनी का भारत में तीसरा बॉडी टाइप होगा जिसे ई6 एमपीवी और एट्टो 3 एसयूवी के बाद लॉन्च किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ये कंपनी की देश में सबसे महंगी कार होने वाली है।

BYD Seal Bookings Open

जानकार मिल ि कंपन दे मे सबस महंग का होन वाल

570 किमी तक मिलेगी रेंज

बीवायडी सील का मुकाबला विदेशी मार्केट में बीएमडब्ल्यू आई4 और टेस्ला मॉडल 3 के साथ होता है। ये एक चार दरवाजों वाली सेडान है जो लुक में जोरदार और केबिन के मामले में आरामदायक है। इसमें 82.4 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 570 किमी तक रेंज देता है। रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में 308 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क मिलता है। 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 520 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं इसकी ताकत 523 बीएचपी ताकत और 670 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

End of Feed