Helmet खरीदते वक्त सिर्फ डिजाइन न देखें, इन 5 बातों का रखें ध्यान! कहीं जान पर न बन आए बात

हेलमेट खरीदते वक्त अधिकतर लोगों का ध्यान इसके डिजाइन पर होता है। हालांकि, केवल हेलमेट का डिजाइन देखना काफी नहीं है। हेलमेट बाइक राइडर्स के लिए एक जरूरी सेफ्टी गियर है, इसे लेकर कई दूसरी बातें भी मायने रखती हैं।

Helmet Buying Guide: हेलमेट बाइक या स्कूटर चलाते समय सबसे जरूरी सेफ्टी गियर में से एक है। यही वजह है कि नया हेलमेट खरीदते समय केवल उसके डिजाइन, रंग या लुक पर ध्यान देना सही नहीं है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और कीमत वाले कई हेलमेट उपलब्ध हैं, लेकिन हर हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए समान नहीं हो सकता। हेलमेट खरीदते समय कुछ जरूरी बातों की जांच करना बेहद जरूरी है-

Helmet

Helmet खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

ISI मार्क जरूर देखें

हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले यह जांचें कि उस पर ISI मार्क मौजूद है या नहीं। भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस्तेमाल होने वाले हेलमेट में संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन होना जरूरी है। सिर्फ ISI जैसा दिखने वाला लोगो देखकर हेलमेट न खरीदें। पैकेजिंग और प्रोडक्ट पर सही मार्किंग और निर्माता से जुड़ी जानकारी भी जांचें।

End of Feed