नए बॉक्सी डिजाइन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार में आ रही है Hyundai Creta, जानिए कैसे होंगे फीचर्स

New Hyundai Creta: Hyundai अपने ग्राहकों के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन Hyundai Creta को लाने की तैयारियों में है। इस नई एसयूवी को ज्यादा बॉक्सी और एंगुलर डिजाइन मिलने की उम्मीद की जा रही है।

New Hyundai Creta: Hyundai Creta एक पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी है, जिसे भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए अब इस एसयूवी के नेक्स्ट-जेनरेशन को लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। नई एसयूवी में वर्तमान मॉडल की तुलना में डिजाइन से लेकर पारवट्रेन और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जल्दी से इस अपकमिंग एसयूवी के डिजाइन, इंजन, प्लेटफॉर्म, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी अपग्रेड पर एक नजर डाल लेते हैं-

Hyundai Creta

नए बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा (Representative Image)

बॉक्सियर और मस्कुलर होगा डिजाइन

नई Hyundai Creta को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और एंगुलर डिजाइन दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में SUV का स्टांस ज्यादा सीधा और मजबूत नजर आया है। इसमें नया फ्रंट प्रोफाइल, शार्प डिजाइन एलिमेंट्स और ज्यादा फ्लैट रूफलाइन देखने को मिल सकती है। पीछे की तरफ वर्टिकल टेललैंप्स को फुल-विड्थ लाइट बार से जोड़े जाने की उम्मीद है। SUV में बड़े अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।

End of Feed