लॉन्चिंग से पहले New Gen Hyundai Venue की बुकिंग शुरू, सिर्फ 25,000 रुपये करने होंगे खर्च

New Gen Hyundai Venue- रियर डिजाइन में LED टेललाइट्स के साथ ब्लैक पैनल और नए एलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके अलावा, ग्लास पर Venue का नया एम्बलम भी लगाया गया है। नई Venue अब 48 mm लंबी और 30 mm चौड़ी है। इसकी लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1800 mm और ऊंचाई 1665 mm है, जबकि व्हीलबेस 2520 mm है। SUV में 16-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय SUV, Venue की दूसरी पीढ़ी को नवंबर में लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया है। कंपनी ने आज इसके पहले ही टीजर शेयर किए थे और अब आगामी SUV की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक इसे डीलरशिप या ह्यूंडई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। यह नई जेनरेशन अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आती है।

New gen hyundai Venue

New Gen Hyundai Venue/Photo- Hyundai

New Gen Hyundai Venue- एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव

नई Hyundai Venue का फ्रंट एंड पूरी तरह से नया डिजाइन पेश करता है। बोनट पर LED स्ट्रिप और हेडलैम्प यूनिट के किनारे डेलाइट रनिंग लाइट्स (DRLs) लगाए गए हैं। इसके अलावा, इसमें नया प्रमुख ग्रिल भी शामिल है, जो SUV के लुक को पूरी तरह से नया और आधुनिक बनाता है।

End of Feed