शाहिद कपूर ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की नई एसयूवी, 5 सेकंड से भी कम में 100 की रफ्तार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 20, 2023, 09:38 PM IST

बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर Shahid Kapoor ने हाल में नई Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी है। इस लग्जरी एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 2.96 करोड़ रुपये है और केबिन में घुसते ही इसकी लग्जरी का अंदाजा होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर ने खरीदी लग्जरी एसयूवी
  • मर्सिडीज-मायबाक की GLS 600
  • बेहद लग्जरी है इस कार का इंटीरियर

Shahid Kapoor Mercedes Maybach GLS 600: पंकज कपूर के बेटे और बॉलवुड के सुपर स्टार शाहिद कपूर ने नई मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 एसयूवी खरीदी है। हाल में शिल्पा शेट्टी, नीतू सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन और रामचरण के अलावा दुलकर सलमान भी ये कार खरीद चुके हैं। भारतीय मार्केट में इस लग्जरी एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 2.96 करोड़ रुपये है जिसकी डिलीवरी शाहिद ने उनकी पत्नी मीरा कपूर के साथ ली है। इस आलीशान एसयूवी का केबिन बहुत लग्जरी है और यहीं से इसकी कीमत का अंदाजा भी होता है।

Shahid Kapoor New Mercedes Maybach GLS 600

एसयूवी की कीमत 2.96 करोड़ रुपये है जिसकी डिलीवरी शाहिद ने उनकी पत्नी मीरा कपूर के साथ ली है

गजब दिखती है एसयूवी

मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 दिखने में जोरदार है और इसका स्पोर्टी लुक सबको पसंद आता है। अगले हिस्से में मायबाक स्टाइल की क्रोम ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स और दमदार बंपर दिया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया इस कार का केबिन बहुत लग्जरी है और ये कार 4 और 5-सीटर विकल्प में उपलब्ध कराई गई है। पिछले हिस्से में लगी दोनों सीट्स को आरामदायक सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, मतलब ये रिक्लाइनर सीट्स हैं जो बहुत कम्फर्टेबल होती हैं।

End of Feed