Bike के कौन-से पार्ट्स वारंटी में कवर नहीं होते? खरीदारी से पहले जानें अपने काम की बात

Bike Warranty Exclusions: अगर आप भी एक नई बाइक खरीद रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम का साबित होगी। आपको जानकारी होनी चाहिए कि बाइक के ऐसे बहुत से पार्ट्स होते हैं, जो वारंटी में कवर नहीं होते।

नई बाइक खरीदते समय कंपनी की ओर से वारंटी (Bike Warranty) दी जाती है, जिससे ग्राहकों को एक निश्चित अवधि तक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या तकनीकी खराबी की स्थिति में राहत मिलती है। लेकिन कई लोग यह मान लेते हैं कि वारंटी के दौरान बाइक का हर पार्ट मुफ्त में बदल दिया जाएगा। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। दरअसल बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि बाइक के कई ऐसे पार्ट्स होते हैं जिन्हें वियर एंड टियर की कैटेगरी में रखा जाता है और ये वारंटी में शामिल नहीं होते। आइए जानते हैं बाइक के कौन-से पार्ट्स वारंटी में कवर नहीं होते-

Bike Warranty Exclusions

बाइक के ये पार्ट्स वारंटी में नहीं होते कवर (AI Generated Image)

क्या होती है बाइक की वारंटी?

बाइक वारंटी का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या फैक्ट्री से जुड़ी तकनीकी खराबियों को कवर करना होता है। अगर इंजन, गियरबॉक्स या दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स में निर्माण संबंधी कोई समस्या आती है तो कंपनी वारंटी की शर्तों के अनुसार उसे ठीक या बदल सकती है। हालांकि, सामान्य इस्तेमाल के कारण होने वाली घिसावट, दुर्घटना, गलत इस्तेमाल या समय पर सर्विस न करवाने से हुई खराबी आमतौर पर वारंटी के दायरे में नहीं आती।

End of Feed