अगर 20 लाख में तलाश रहे हैं 7 सीटर कार, तो ये हो सकते हैं आपके बेस्ट ऑप्शन

भारत में हमेशा से जॉइंट परिवारों का ही चलन रहा है। जब भी हमें अपने परिवार के साथ कहीं आना-जाना होता है तो हम एक ऐसी कार ढूंढते हैं जिसमें एक साथ हमारा पूरा परिवार बैठ सके और वैसे भी, मजा तो सबके साथ ही आता है न? अगर आप भी एक 7 सीटर कार तलाश रहे हैं और आपका बजट 20 लाख रुपए है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है।

Budget 7 Seater Car: भारत में हमेशा से जॉइंट फैमिली का ही चलन रहा है। जॉइंट फैमिली में रहना अपने आप में एक मजेदार एक्सपीरियंस भी है। लेकिन जॉइंट फैमिली में रहते हुए जब हमें पूरे परिवार के साथ कहीं जाना पड़ता है तो हमें एक ऐसी कार की जरूरत पड़ती है जिसमें हमारी पूरी फैमिली फिट हो जाए। अगर आप भी 7 सीटर कार तलाश रहे हैं और आपका बजट 20 लाख रुपए के आस पास है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 लाख की कीमत में मौजूद 7 सीटर कारों के बेस्ट ऑप्शन। आइये डालते हैं इन पर एक नजर।

Best 7 Seater Cars In Budget

बजट में बेस्ट हैं ये 7 सीटर कारें, देख लीजिए एक नजर

महिन्द्रा स्कॉर्पियो: अगर आप एक ऐसी कार खोज रहे हैं जो 7 सीटर तो हो ही साथ ही थोड़ी बहुत ऑफ रोडिंग भी कर सके और आपको एसयूवी वाला मजा भी मिल जाए, तो स्कॉर्पियो आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। कार की कीमत 13.59 लाख रुपए से शुरू होकर 17.35 लाख रुपए तक जाती है।

End of Feed