Triumph Thruxton 400: क्या आप भी 400 cc कैटेगरी की एक बाइक खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां, तो तैयार हो जाइये बजाज और ट्रायंफ आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही स्पीड 400 और स्क्रैम्ब्लर 400 को लॉन्च किया गया था। इन दोनों बाइकों को लॉन्च करने के बाद अब बजाज और ट्रायंफ 400 cc इंजन के प्लेटफॉर्म पर एक तीसरी बाइक लॉन्च करने के बारे में विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाइक को जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है और यह एक कैफे रेसर होगी। 400 cc प्लेटफॉर्म पर आधारित बजाज-ट्रायंफ की इस नई बाइक को ट्रायंफ थ्रक्सटन नाम दिया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में सबकुछ।
नई ट्रायंफ थ्रक्सटन
