Bajaj Chetak Electric Launched in India: सबसे सस्ता चेतक इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, कीमत 1 लाख से भी कम

Bajaj Chetak Electric Launch, Price in India, km Range, Features and Specification: बजाज ऑटो ने नए चेतक 35 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया और दमदार 3.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 95,998 रुपये रखी गई है और ये कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। बिल्कुल नई फ्रेम पर बने इस ई-स्कूटर के फुटबोर्ड पर बैटरी पैक लगाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
  • 1 लाख रुपये से भी कम शुरुआती कीमत
  • दमदार बैटरी पैक से बढ़ी स्कूटर की रेंज

2025 Bajaj Chetak Electric Launched In India: बजाज ऑटो ने भारत में नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसे 35 सीरीज नाम दिया गया है। कंपनी ने इसमें नया और दमदार 3.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 95,998 रुपये रखी गई है और ये कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। बिल्कुल नई फ्रेम पर बने इस ई-स्कूटर के फुटबोर्ड पर बैटरी पैक लगाया गया है। लॉन्च होते ही इसका मुकाबला ओला एस1जेड और जिग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से शुरू हो गया है, ये दोनों भी देश के सबसे सस्ते ई-स्कूटर्स में शामिल हैं।

New Bajaj Chetak 35 Series Electric Scooter Launched In India

इसकी एक्सशोरूम कीमत 95,998 रुपये रखी गई है और ये कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

बैटरी पैक की क्षमता के साथ नए चेतक की रेंज भी बढ़ गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर इसे अब 153 किमी तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा 950 वाट के चार्जर से इसे सिर्फ 3 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। चेतक की बैटरी के साथ 4.2 किलोवाट की मोटर लगाई गई है जो इसे 73 किमी/घंटा तक रफ्तार देती है।

End of Feed