Bajaj की पहली CNG बाइक जून 2024 में होगी लॉन्च, आकर्षक कीमत और जोरदार माइलेज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 23, 2024, 02:56 PM IST

Bajaj First CNG Bike Launch Timeline: बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने बताया है कि कंपनी अपनी पहली सीएनजी बाइक जून 2024 में लॉन्च करेगी। ये जोरदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल होगी जिसे आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • June में लॉन्च होगी Bajaj CNG Bike
  • जोरदार माइलेज और आकर्षक कीमत
  • कंपनी के एमडी ने की खबर की पुष्टि

Bajaj First CNG Bike Launch Timeline: बजाज बहुत जल्द भारत में सीएनजी से चलने वाली बाइक लॉन्च करने वाली है, अब जानकारी मिली है कि इसकी बिक्री जून 2024 से शुरू की जाएगी। कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने बताया कि पहली सीएनजी बाइक जून में आएगी और आकर्षक कीमत पर ये लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा बाइक का माइलेज भी जोरदार होगा। कंपनी ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि बजाज अगले 2 महीनों में पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। पेट्रोल डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले बजाज सीएनजी बाइक ज्यादा माइलेज देगी और बहुत किफायती होगी।

Bajaj CNG Bike Launch Timeline

पहली सीएनजी बाइक जून में आएगी और आकर्षक कीमत पर ये लॉन्च की जाएगी

क्या बोले राजीव बजाज

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में कंपनी अब तक की सबसे दमदार पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसका मतलब अप्रैल या मई 2024 तक नई बजाज पल्सर एनएस400 मार्केट में बिकने लगेगी। कंपनी ने पल्सर एनएस बाइक लाइनअप को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, ऐसे में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

End of Feed