Bajaj की पहली CNG बाइक 18 जून को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगा जोरदार माइलेज

Bajaj First CNG Bike Launch Date: बजाज ने भारत में नई और अपनी सबसे दमदार बाइक पल्सर एनएस400जेड लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसी इवेंट में अपनी पहली सीएनजी बाइक के लॉन्च की तारीख का खुलासा भी कर दिया है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने इस तारीख की पुष्टि की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज सीएनजी बाइक के लॉन्च की तारीख
  • 18 जून को लॉन्च की जाएगी मोटरसाइकिल
  • आज ही लॉन्च हुई है सबसे दमदार पल्सर

Bajaj First CNG Bike Launch Date: बजाज ने अपनी नई और सबसे दमदार पल्सर एनएस400जेड भारत में लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने ये जानकारी भी दे दी है कि 18 जून को बजाज की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की जाएगी। पेट्रोल डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले बजाज सीएनजी बाइक ज्यादा माइलेज देगी और बहुत किफायती होगी। कंपनी ने अब तक इस नई मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि बजाज की सबसे किफायती 100 से 125 सीसी बाइक के साथ कंपनी सीएनजी सेटअप दे सकती है।

Bajaj First CNG Bike Launch Date

18 जून को बजाज की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की जाएगी

क्या बोले राजीव बजाज

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी है कि 18 जून 2024 को पहली बजाज सीएनजी बाइक भारत में लॉन्च की जाएगी। भारतीय मार्केट में इस सीएनजी मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है और ये देश की पहली फैक्ट्री फिटेड सीएनजी बाइक होगी। हालांकि भारत में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जहां बाइक को आफ्टरमार्केट सीएनजी में बदला जा सकता है। सीएनजी का मतलब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस होता है जिसका उपयोग अब तक बसों और कारों में होता आ रहा था, लेकिन अब बाइक में भी इसका इस्तेमाल होगा।

End of Feed