Bajaj जल्द ला रही अपनी सबसे दमदार बाइक, CNG विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 2, 2024, 08:21 PM IST

Bajaj Most Powerful Bike: बजाज ऑटो बहुत जल्द भारत में अपनी पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की तैयारी में है। संभावित रूप से कंपनी इससे पहले अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल देश में लॉन्च कर देगी। ये पल्सर एनएस400 हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Bajaj ला रही सबसे दमदार बाइक
  • देश के मार्केट में जल्द लॉन्च होगी
  • नई CNG बाइक भी लाएगी बजाज

Bajaj Most Powerful Bike: बजाज ऑटो भारत में जल्द ने अपनी सीएनजी बाइक्स की एंट्री करने वाली है। हाल में बजाज की सीएनजी बाइक टेस्टिंग के दौरान नजर आई है, यानी इनकी बिक्री बहुत जल्द शुरू होगी। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। बजाज ऑटो ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी अगले 2 महीनों में बजाज पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। पेट्रोल डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले बजाज सीएनजी बाइक ज्यादा माइलेज देगी और बहुत किफायती होगी।

Bajaj Most Powerful Pulsar

Bajaj Auto अगले महीने तक पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है

क्या बोले राजीव बजाज

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में कंपनी अब तक की सबसे दमदार पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसका मतलब अप्रैल या मई 2024 तक नई बजाज पल्सर एनएस400 मार्केट में बिकने लगेगी। कंपनी ने पल्सर एनएस बाइक लाइनअप को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, ऐसे में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

End of Feed