डाउन पेमेंट जमा कर लीजिए, 6 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है एथर का फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 29, 2024, 05:46 PM IST

Ather Rizta Launch Date: एथर एनर्जी 6 अप्रैल को अपने कम्यूनिटी डे पर नया रिज्ता फैमिली स्कूटर लॉन्च करने वाली है। ये अब तक का साइज में सबसे बड़ा और चौड़ा एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसका सीधा मुकाबला ओला, सिंपल और टीवीएस की आईक्यूब से होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एथर रिज्ता के लॉन्च की तारीख साझा
  • 6 अप्रैल को भारत में की जाएगी लॉन्च
  • इस दिन होता है एथर कम्यूनिटी दिवस

New Ather Rizta EV Launch Date: एथर एनर्जी भारतीय मार्केट में नया रिज्ता फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। हाल में इस स्कूटर का फोटो अनुभव बस्सी ने अपने साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है। इस ई-स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं। असल मुकाबले की बात करें तो टीवीएस आईक्यूब के साथ ये टक्कर मोल लेने वाली है।

Ather Rizta Launch Date

असल मुकाबले की बात करें तो टीवीएस आईक्यूब के साथ ये टक्कर मोल लेने वाली है

मिलेगी ज्यादा जगह

कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

End of Feed