New Ather Rizta Electric Scooter: एथर एनर्जी ने अपने नए फैमिली स्कूटर का पहला टीजर जारी कर दिया है। इसे क्रिएटिव अंदाज में दिखाया गया है, जैसा बच्चे को गर्भ में दिखाया जाता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिज्ता नाम से लॉन्च करने वाली है जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसी नजर आ रही है। हालांकि बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं। इन दोनों को 2024 में पेश किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसी नजर आ रही है।
मिलेगी ज्यादा जगह
कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।
कितनी होगी कीमत
इस नए आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारतीय मार्केट में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआती तक आने का अनुमान है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये होगी जो फेम-2 सब्सिडी को मिलाकर होगी। कुल मिलाकर आपको अगर फैमिली स्कूटर पसंद है तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए कलेवर के साथ उन ग्राहकों को आकर्षिक करेगी जो इस तरह के स्कूटर की तलाश में हैं। तारुण ने आगे बताया कि नया एथर 450एक्स इस रेंज का सबसे दमदार और महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसे परफॉर्मेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
