New Ather 450 Apex: एथर एनर्जी ने भारतीय मार्केट में अपना सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 एपेक्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये रखी है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2,500 रुपये देकर आज से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं। अभी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मार्च 2024 से 450 एपेक्स की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। 450 एपेक्स को 5 साल या 60,000 किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी है जो पहले इसकी लगभग आधी थी।
अभी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मार्च 2024 से 450 एपेक्स की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।
क्या-क्या नया मिला
एथर 450 एपेक्स में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें ज्यादा दमदार 7.0 किलोवाट मोटर शामिल है। 26 एनएम टॉर्क बनाने वाली ये मोटर इसे 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9 सेकंड में ही 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। ये ईवी इंडियम ब्लू रंग में उपलब्ध है और इसके साथ पारदर्शी साइड पैनल्स दिए गए हैं।
सिंगल चार्ज में रेंज
एथर के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 3.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है, ये सिंगल चार्ज में 157 किमी तक चलाई जा सकती है। इसके साथ 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जिनमें रैप प्लस नया मोड है। तेज रफ्तार पर गाड़ी चलाते हैं तो इस ईवी की रेंज 75 किमी/चार्ज हो जाती है। कंपनी ने इस ई-स्कूटर में मैजिक ट्विस्ट नाम का नया फीचर दिया है, इसमें ब्रेक मारे बिना एक्सेलरेटर कम करते ही ये रुकने लगती है।
