'मेरी जिंदगी की वारंटी बढ़ा दो!' V8 इंजन की मांग पर Anand Mahindra ने फैन से क्यों कही ये बात

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिलचस्प और मजेदार जवाबों से यूजर्स को गुदगुदाने का काम करते हैं। इस बार फैन को दिए ऐसे ही रिप्लाई पोस्ट में वे अपनी जिंदगी के साल बढ़ाने की गुजारिश कर रहे हैं।

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर अपने दिलचस्प और मजेदार जवाबों के लिए जाने जाते हैं। इस बार एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा को अपनी जिंदगी की 'वारंटी' बढ़ाने की गुजारिश करनी पड़ी। दरअसल, एक फैन ने महिंद्रा की गाड़ियों में दमदार V8 और V10 इंजन देने की मांग की। हालांकि, इस मांग के साथ उसने आनंद महिंद्रा की जिंदगी को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे पढ़कर वे भी हैरान रह गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Anand Mahindra

Anand Mahindra ने अपनी जिंदगी की वारंटी बढ़ाने की क्यों की फैन से मांग

फैन ने आनंद महिंद्रा से क्या कहा?

प्रणेश नाम के एक यूजर ने एक्स हैंडल पर आनंद महिंद्रा को कहा, 'आनंद अंकल, मैं बचपन से आपका बहुत बड़ा फैन रहा हूं। आप शायद अगले 20 साल में इस दुनिया में नहीं होंगे। ऐसे में क्यों न जाने से पहले एक शानदार V8 और V10 इंजन बनाकर जाएं।'

End of Feed