लॉन्च से पहले हुआ Hyundai Creta EV की रेंज का खुलासा, फुल चार्ज में इतना चलेगी SUV

New Hyundai Creta EV Range: ह्यून्दे इंडिया ने नई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज का खलासा भी कर दिया है। ह्यून्दे की मानें तो एआरएआई के हिसाब से एक बार फुल चार्ज करने पर क्रेटा ईवी को 473 किमी तक चलाया जा सकता है। जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ह्यून्दे इंडिया धमाल मचाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की रेंज का हुआ खुलासा
  • एआरएआई का आंकड़ा सामने आया
  • फुल चार्ज में 473 किमी तक चलेगी

New Hyundai Creta EV Range: ह्यून्दे इंडिया की नई जनरेशन क्रेटा एसयूवी सुपरहिट हो चुकी है। अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है जिसका पहली आधिकारिक टीजर सामने आ गया है। इसके अलावा कंपनी ने नई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज का खलासा भी कर दिया है। ह्यून्दे की मानें तो एआरएआई के हिसाब से एक बार फुल चार्ज करने पर क्रेटा ईवी को 473 किमी तक चलाया जा सकता है। जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ह्यून्दे इंडिया धमाल मचाने वाली है। इस एक्सपो 2025 के पहले ही दिन ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है।

Hyundai Creta Electric SUV Range Revealed

कंपनी ने नई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज का खलासा कर दिया है

क्रेटा ईवी फीचर: बूंद भर पेट्रोल नहीं पियेगी

नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं। यानी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है जो ना सिर्फ पैसा वसूल है, बल्कि बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती। इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ह्यून्दे का ये प्रोडक्ट मुकाबले को और भी तपा देगा।

End of Feed