Force Gurkha 5 Door and 3 Door Launched: लंबे इंतजार के बाद फोर्स ने भारतीय मार्केट में नई 5 और 3 दरवाजों वाली खुरखा एसयूवी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने गुरखा 5 डोर की एक्सशोरूम कीमत 18 लाख रुपये रखी है, वहीं इसके 3 डोर मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 16.75 लाख रुपये है। कंपनी ने 29 अप्रैल से ही नई ऑफरोड एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 25,000 रुपये टोकन के साथ इसे बुक किया जा सकता है। फोर्स की मानें तो इसी हफ्ते से नई गुरखा शोरूम भेजी जाने लगेगी और मई 2024 के मध्य से ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे।
कंपनी ने गुरखा 5 डोर की एक्सशोरूम कीमत 18 लाख रुपये रखी है।
