एक्सीडेंट होते ही गुब्बारे की तरह फूल गया Helmet से निकला Airbag, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

क्या आप एक ऐसे हेलमेट की कल्पना कर सकते हैं, जिस पर एयरबैग की सुविधा हो। तेज रफ्तार बाइक के जमीन पर गिरते ही इस हेलमेट से एयरबैग खुल जाए और राइडर को एक खरोंच तक न आए? जी हां, रोड सेफ्टी को लेकर एक इसी तरह की अनोखी तकनीक देखी जा रही है।

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, यह बात हर राइडर जानता है। लेकिन जरा सोचिए, कैसा हो अगर एक्सीडेंट होते ही हेलमेट से एक बड़ा एयरबैग (Airbag Helmet) निकलकर राइडर के पूरे शरीर को गुब्बारे की तरह ढक ले और राइडर को एक खरोंच तक न आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरबैग वाला हेलमेट नजर आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन से सामने आया है।

Airbag Helmet Innovation From China

जान बचाने में काम आएगा एयरबैग वाला यह अनोखा हेलमेट (AI Generated Image)

हेलमेट से निकला एयरबैग, कार जैसी सुरक्षा का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक राइडर सड़क पर गिरता दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद उसके हेलमेट से एयरबैग खुलता है और राइडर के शरीर के चारों तरफ फैल जाता है। यह ठीक उसी तरह काम करता दिखाई दे रहा है, जैसे कार में लगे एयरबैग दुर्घटना के दौरान यात्रियों को चोट से बचाने में मदद करते हैं। वीडियो में एयरबैग बाद में अपने आप सिकुड़ता भी दिखाई देता है। इस अनोखे प्रदर्शन ने इंटरनेट पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

End of Feed