Tata Motors Price Hike: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में अगले साल जनवरी से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, ‘‘हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।’’
किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।
सभी वाहन होंगे महंगे
टाटा मोटर्स के वाहनों में हैचबैक कार टियागो से लेकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सफारी तक शामिल हैं। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है। इसके साथ ही कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और ऑडी जैसी कंपनियों में शामिल हो गयी है, जिसने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनायी है। यानी ग्राहक डीलरशिप से संपर्क कर अभी वाहन बुक करते हैं तो उन्हें मौजूदा कीमत पर गाड़ी मिल सकती है।
ट्रेंड बन गया है
टाटा मोटर्स, ऑडी और मारुति सुजुकी भारत में अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है जो असल में एक ट्रेंड सा बन गया है। चाहे वो कैलेंडर ईयर हो या वित्तीय वर्ष की समाप्ति, वाहन निर्माता इन दोनों समय में एक ही राग अलापकर कारों की कीमत बढ़ा देते हैं। बढ़ता लागत मूल्य सबसे अहम वजह बीते कुछ सालों से बनी हुई है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ ही दिन में अन्य वाहन निर्माता भी कीमत बढ़ा सकते हैं।
