Maruti का मेगा प्लान! 2026 में लॉन्च होंगी 4 शानदार कारें; लिस्ट में Brezza फेसलिफ्ट भी शामिल

ये साल Maruti Suzuki के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। कंपनी एक तरफ अपने लोकप्रिय मॉडलों को अपडेट करेगी, वहीं दूसरी ओर नए सेगमेंट में एंट्री लेकर ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने की तैयारी में है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2026 में चार नई कारों और SUV को लॉन्च कर सकती है। इनमें नई 7-सीटर SUV से लेकर अपडेटेड Brezza फेसलिफ्ट तक शामिल हैं। दरअसल, माना जा रहा है कि कंपनी का फोकस SUV सेगमेंट और फैमिली कार बाजार दोनों पर रहने वाला है।

Upcoming Maruti cars 2026

Upcoming Maruti cars 2026 (Photo: Maruti)

नई Maruti Brezza फेसलिफ्ट

सबसे ज्यादा चर्चा नई Maruti Brezza फेसलिफ्ट को लेकर हो रही है। इस कॉम्पैक्ट SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि नई Brezza में हल्के डिजाइन बदलाव, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन विकल्प देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें Fronx वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। इसके अलावा CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे बूट स्पेस बेहतर हो सकता है।

End of Feed